राजपत्रित अधिकारी घोषित होने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

शेयर करें

रायपुर //मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रांताध्यक्ष सुरेश कुमार सुंदरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अब नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजपत्रित अधिकारी घोषित किए जाएंगे। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मुख्यमंत्री से मुख्य नगरपालिका अधिकारी को राजपत्रित अधिकारी घोषित करने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ से डॉ. शीलू भारती, लोकेश्वर साहू, अरुण कुमार साहू, दिनेश कुमार कोसरिया, विनय मिश्रा, तरुण पाल लहरे, नेतराम चनाकर, आशीष तिवारी, श्रीमती कृष्णा खटीक, श्रीमती नीतू सिंह, प्रवेश कश्यप, जसदेव बाबरा, कुमारी संध्या वर्मा, कु. यशा लहरे और अंकुर पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं…

    और पढ़ें
    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *