राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना : पात्र हितग्राहियों की सूची का सत्यापन 15 मई तक

शेयर करें

बेमेतरा // राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत वर्ष 2022-23 की प्रथम किश्त जारी करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। हितग्राहियों का सत्यापन किया जाना है। कलेक्टर बेमेतरा श्री विलास भोसकर संदीपान ने एक पत्र जारी कर जिले के सभी तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कहा है कि इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की सूची वेबसाईट में दर्ज है उक्त सूची को निम्न बिंदुओं पर परीक्षण किया जाकर सत्यापन किया जाना है – ऐसे हितग्राही जिनका पात्र सूची में दर्ज है परंतु वर्तमान में उनकी मृत्यु हो चुकि है ऐसे प्रकरण में उनके वैध वारिशान से आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार परीक्षण उपरांत उनका नाम पात्र सूची में जोड़ा जाना है। ऐसे हितग्राही जो वर्तमान में पात्र हितग्राहियों की सूची में शामिल हैं परंतु उनके अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य के द्वारा कृषि भूमि अर्जित कर लेने के कारण योजना के अन्तर्गत अपात्र हो गये हैं, ऐसे हितग्राहियों के संबंध में आपत्ति/पटवारी से प्रतिवेदन प्राप्त कर परीक्षण उपरांत पात्र हितग्राहियों की सूची से विलोपित किया जाना है। कलेक्टर ने निर्देशित किए हैं कि संलग्न कार्यक्रम के अनुसार क्रमबद्ध कार्यवाही करतें हुए पात्र हितग्राहियों का विवरण वेबसाईट में 15 मई 2022 तक अद्यतन (अपडेट) करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं…

    और पढ़ें
    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *