गौरा-गौरी की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में सहा सोंटे का प्रहार

शेयर करें

पाटन // हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी पहुंचे। यहां उन्होंने गौरा गौरी पूजा की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की ।
 इस मौके पर बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से किए जाने वाले प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।

जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने लोगों के साथ
गौरा गौरी की पूजा का आनंद और भी बढ़ जाता है। गौरा गौरी के साथ भ्रमण करते हैं कितनी सुंदर परंपरा है। त्योहार की खुशियों के साथ आप सबके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि रहे, यही कामना है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply