जी20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की चौथी और अंतिम बैठक आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई

शेयर करें

रायपुर // भारत की जी20 अध्‍यक्षता के तहत जी20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप (एफडब्ल्यूजी) की चौथी और अंतिम बैठक आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और ब्रिटेन ने की। 18-19 सितंबर 2023 के दौरान दो दिवसीय बैठक की सह-अध्यक्षता में भारत का प्रतिनिधित्‍व वित्त मंत्रालय की सलाहकार सुश्री चांदनी रैना और ब्रिटेन का प्रतिनिधित्‍व राजकोष की मुख्य आर्थिक सलाहकार सैम बेकेट ने किया। बैठक में जी20 सदस्य और आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय संगठनों के लगभग 65 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की सलाहकार सुश्री चांदनी रैना और ब्रिटेन की राजकोष की मुख्‍य आर्थिक सलाहकार सुश्री सैम बेकेट ने की।

यह बैठक भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान एफडब्ल्यूजी द्वारा सफलतापूर्वक किए गए कार्यों की पूर्णता को दर्शाती है। बैठक में इस प्रगति को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के विकल्पों का पता लगाने का अवसर भी प्रदान किया गया।

जी20 के विभिन्न हितधारकों की भागीदारी

इस वर्ष, समूह ने सफलतापूर्वक दो जी20 रिपोर्ट – खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा के व्यापक आर्थिक प्रभाव और और जलवायु परिवर्तन तथा रूपान्‍तरकारी मार्गों से उत्पन्न होने वाले व्यापक आर्थिक जोखिमों पर रिपोर्ट जारी की। सदस्यों ने वैश्‍विक चुनौतियों से जुड़े व्‍यापक आर्थिक परिणामों का आकलन करने के लिए वैश्‍विक विचार-विमर्श जारी रखने की आवश्‍यकता को स्‍वीकार किया।

वृक्षारोपण के पश्‍चात जी20 पार्क में प्रतिनिधि।

बैठक में वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की प्रस्तुतियों के आधार पर प्रमुख चुनौतियों और जोखिमों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा उपलब्ध कराए गए अपडेट के आधार पर जी20/आईएमएफ मजबूत टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास रिपोर्ट के मसौदे के शुरुआती निष्कर्षों पर भी चर्चा हुई।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भी जी20 चर्चाओं को अधिक समावेशी और मानव-केंद्रित बनाने के लिए कई जनभागीदारी कार्यक्रमों की मेजबानी की। इसमें आम जनता, छात्रों और स्वयं-सहायता संगठनों के लाभ के उद्देश्य से कार्यक्रम शामिल किए गए, इन कार्यक्रमों में वित्तीय साक्षरता, कार्यक्रमों की एक श्रृंखला, जी20 जागरूकता कार्यक्रम, चित्रकला, नारा-लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल थी।

पुरखौती मुक्तांगन का दौरा करते प्रतिनिधि।

प्रतिनिधियों ने नंदनवन प्राणी उद्यान भ्रमण का आनंद लिया। यह क्षेत्र छत्‍तीसगढ़ के हरे-भरे और सुंदर परिदृश्य को प्रदर्शित करता है। यहां का खंडवा जलाशय बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करता है।

प्रतिनिधियों के लिए ‘रात्रि भोज पर संवाद’ और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव करने का सुअवसर मिला।

‘रात्रि भोज पर संवाद’ के दौरान प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य का आनंद लिया

जी20 में भारत की अध्‍यक्षता के विषय “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” की भावना के अनुरूप व्यापक आर्थिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने और सर्वहित के लिए लचीली और समृद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बल दिया। समूह ने इस उद्देश्‍य को प्राप्‍त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर मिलकर काम करने के लिए सहमति व्‍यक्‍त की।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply