दुर्ग शहर विधानसभा कोर कमेटी बैठक में बनी आगामी कार्य योजना

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग शहर विधानसभा समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में विगत दिनों क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल द्वारा ली गई बैठक में तय किए गए 28 प्रकार की जिम्मेदारियों के प्रभारियों से उनके द्वारा किए गए कामों के संबंध में पूछताछ और समीक्षा की गई साथ ही आगामी दिनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और विधानसभा चुनाव के लेकर जुटने का आव्हान किया गया।

बैठक के पश्चात नवनियुक्त नगर निगम उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर का अभिनंदन किया गया।

बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा लगातार कार्यक्रम और अभियान सौंपे जाते हैं, जिसे पूरी गंभीरता के साथ सारे पदाधिकारी पूर्ण कर रहे हैं। वर्तमान में बूथों पर मतदाताओं के नाम जोड़ने हटाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हैं परंतु इसमें और अधिक तेजी लानी है, इसीलिए इस काम में आवश्यक रूप से जुटे। दुर्ग विधानसभा के लिए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जल्द होगा और चुनाव प्रबंधन के संबंध में कार्यकर्ताओं के बीच कार्य विभाजन किया जाएगा। दुर्ग विधायक अरुण वोरा की अकर्मणयता, भ्रष्टाचार और वादा खिलाफ़ी को लेकर फिर से एक बार आक्रामक आंदोलन करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा समन्वय समिति के सदस्य पार्टी के गंभीर, अनुभवी और वरिष्ठ नेता होते हैं और उनकी सक्रियता से पार्टी को सकारात्मक परिणाम मिलेगा यह तय है। विधानसभा समन्वय समिति के सभी सदस्यों को अपनी अहमियत समझते हुए जिम्मेदारियों को गंभीरता से निर्वहन करते हुए बूथ और शक्ति केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं के समक्ष उदाहरण पेश करना होगा। समन्वय समिति के सदस्य पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कार्यकर्ता है, आने वाले चुनाव में उनकी भूमिका सक्रियता के साथ स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।

दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू ने कहा कि कोर कमेटी के सभी सदस्य अनुभवी एवं कुशल हैं। आगामी दिनों होने वाली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर से दंतेवाड़ा से प्रारंभ होगी जो हमारे दुर्ग संभाग के समस्त विधानसभा क्षेत्र से होकर दुर्ग भी पहुंचेगी। परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर यात्रा प्रभारी शीघ्रता के साथ अपनी टीम बनाकर यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्य करें।

विधानसभा संयोजक कांतिलाल बोथरा ने कहा कि चुनाव संचालन को लेकर अलग-अलग कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी दी जानी है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी भूमिका को लेकर तैयार रहे।

जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने शक्ति केंद्र पालकों को लेकर पार्टी की योजना संबंधी जानकारी दी और बीएलए 2 की भूमिका पर प्रकाश डाला।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश स्तरीय परिवर्तन यात्रा के विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी नगर निगम उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर और सह प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ राहुल गुलाटी को दी गई।

बैठक में मंचसीनों में दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, दुर्ग शहर विधानसभा संयोजक कांतिलाल बोथरा, दुर्ग नगर निगम उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर शामिल रहे।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं में जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, अल्का बाघमार, मंत्री आशीष निमजे, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर, विधानसभा विस्तारक सेवकराम धेनुसेवक, सोशल मीडिया सहसंयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू, विजय ताम्रकार, गजेंद्र यादव, डॉ राहुल गुलाटी, विनायक ताम्रकार, साजन जोसेफ उपस्थित रहे|

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply