विदेश यात्रा पर जाने वाले 90 दिवस पूर्ण होने पर प्रिकाशन डोज लगवाएं

शेयर करें

बेमेतरा // जिले में कोविड टीकाकरण के अंतर्गत भारत सरकार के निर्देशानुसार ऐसे व्यक्ति जो शैक्षणिक उदेश्य, रोजगार के अवसर, खेलकूद में भाग में लेने, बहुपक्षीय बैठकों में भाग लेने एवं व्यवसायिक कार्य से विदेश की यात्रा में जाना चाहते हैं। उन हितग्राहियों का प्रिकॉशन डोज द्वितीय डोज के 09 माह के स्थान पर द्वितीय डोज के 90 दिवस पूर्ण होने पर प्रिकॉशन डोज लगवा सकते है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने जिले के आमजनों से अपील की है कि ऐसे हितग्राही जो जिले से विदेश यात्रा करना चाहते हैं वे अनिवार्य रूप से निर्धारित समय में अपना प्रिकॉशन डोज का टीकाकरण करवायें तथा हेल्थ केयर वर्कर, फ्रन्ट लाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थी अपना प्रथम द्वितीय एवं प्रिकॉशन डोज का टीकाकरण नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अनिवार्य रूप से करवायें। उन्होने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, हमें एहतियात और अधिक सतर्कता बरतने की जरुरत है।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // इतिहास केवल अतीत की घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने और भविष्य को सुरक्षित बनाने की सीख भी है। इसलिए विभाजन की विभीषिका और…

    और पढ़ें
    राज्यपाल श्री डेका ने 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश की पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड‘ का किया विमोचन
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायपुर के 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश सुल्तानिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड’ का विमोचन किया। उन्होंने दिव्यांश के रचनात्मक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *