फर्स्ट ईयर की छात्रा श्रीजना को मिला 75 हजार रुपये प्रतिमाह का पैकेज

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभिनव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और पर्यटन के साथ स्थानीय खान-पान को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तो प्रदेश के बड़े होटलों में भी छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को मेनू में शामिल किया जा रहा है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए होटल इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं बन रही हैं। प्रदेश के गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज यह बातें नवा रायपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्रथम वार्षिक समारोह के अवसर पर कहीं। समारोह में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, पर्यटन विभाग के सचिव व संस्थान के चेयरमैन अन्बलगन पी., छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू बतौर अतिथि मौजूद थे।

24 जुलाई तक पर्यटन मंडल

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्रथम वार्षिक समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब कई बड़े होटल्स आ रहे हैं। यहां उन्हें मानव संसाधन की जरूरत होती है। साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजन को भी जिस तरह से प्रोत्साहन मिल रहा है तो स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और भी बढ़ रहे हैं। वहीं इस मौके पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि, जिस तरह से यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों को होटल इंडस्ट्री में प्लेसमेंट मिल रहा है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि भविष्य में छत्तीसगढ़ के इस इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में दाखिले के लिए होड़ मचेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पेशेवर के रूप में आपको अपने क्षेत्र में हर बारीकी की जानकारी होनी चाहिए, जिससे आप अपनी अलग जगह और पहचान बना पाएंगे। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू ने कहा कि, आप संस्थान से जो सीखकर जा रहे हैं, उसे पूरी तरह से अमल में लाएं जिससे आप अपना प्रभाव छोड़ सकें। उन्होंने संस्थान के सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने बताया कि भविष्य में अंतराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार विद्यार्थियों को पेशेवर रूप से तैयार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जरूरतों के अनुसार भविष्य में अधोसंरचना विकास पर काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि संस्थान को जल्द ही स्थायी मान्यता मिल जाएगी। इस अवसर पर संस्थान की ओर से प्राचार्य श्रीमती रेखा शुक्ला ने प्रतिवेदन पढ़ा और संस्थान की उपलब्धि को बताया। समारोह के दौरान संस्थान की वार्षिक स्मारिका “सुकवा” का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। वहीं विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं संस्थान में वर्षभर हुए विभिन्न गतिविधियों के विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

  फर्स्ट ईयर की छात्रा श्रीजना को मिला 75 हजार रुपये प्रतिमाह का पैकेज

पर्यटन मंडल की ओर से विद्यार्थियों को मिलेगा मौका :
कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री श्री साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से आगामी 9 से 24 जुलाई तक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट में स्वागत, सत्कार और खान-पान के काम को संभालने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रायपुर के विद्यार्थियों को अवसर दिया जाएगा। यह मौका विद्यार्थियों को पेशेवर बनने के लिए एक अलग अनुभव होगा।

मंच से मिला प्लेसमेंट :
समारोह के दौरान रायगढ़ से संस्थान में पढ़ने आयी फर्स्ट ईयर की छात्रा श्रीजना परिहार को स्टूडेंट ऑफ द ईयर घोषित किया गया। समारोह के दौरान भी श्रीजना के पेशेवर अंदाज को देखते हुए पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने मंच से ही श्रीजना को प्लेसमेंट ऑफर किया। उन्होंने श्रीजना को 75 हजार रुपये प्रतिमाह के पैकेज पर कान्हा नेशनल पार्क स्थित थ्री स्टार होटल में अपाइंट करने की घोषणा की।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply