राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्पेशल एजुकेटर की सीधी भर्ती

शेयर करें

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 100 पदों पर की जाएगी नियुक्ति

रायपुर // छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नियमित विशेष शिक्षकों (स्पेशल एजुकेटर) की सीधी भर्ती की जा रही है। इस पहल के तहत कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे समावेशी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

उप संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्राथमिक शालाओं के लिए 50 पद उच्च प्राथमिक शालाओं के लिए 30 पद तथा उच्चतर माध्यमिक शालाओं के लिए 20 पद द्विव्यांगजनों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस संबंध में संक्षिप्त विज्ञापन स्कूल शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइटhttps://eduportal.cg.nic.in/ पर जारी किया गया है। विस्तृत विज्ञापन तथा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी शीघ्र ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने भारतीय पुनर्वास परिषद्, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड./डी.एड. (स्पेशल एजुकेशन) की डिग्री प्राप्त की हो एवं जिनका पंजीयन पुनर्वास परिषद् में दर्ज हो।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके हुनर और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में सहायक…

    और पढ़ें
    नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नाट्य मंचन में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच लिए गए निर्णयों…

    और पढ़ें