शीला होटल में लगी आग, तत्काल प्रशासन की टीम पहुंची , हालात पर पाया गया काबू

शेयर करें

दुर्ग / दुर्ग शहर के शीला होटल में आज देर रात आग लगने की सूचना मिलते ही निगम की टीम आज निरोधी दस्ते के साथ पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हो गई। साथ ही नागरिकों को बाहर निकालने की कार्रवाई भी आरंभ हुई। सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। केवल एक नागरिक को मोच आई है और सभी हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रशासन की टीम लगातार मौके पर नजर रखे हुए हैं निगम की टीम और पुलिस की टीम होटल में मौजूद है। सीएसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग पर काबू पाने का काम अंतिम चरण पर है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे।
एसडीएम विनय पोयम ने जानकारी देते हुए कहा कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है साथ ही यहां पांच नागरिकों को निकाला गया है इसमें एक नागरिक को मोच आई है हादसे में सभी सुरक्षित हैं आग के कारणों की जांच की जा रही है आशंका है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    ​राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में आयोजित हुए पारंपरिक व नवाचारी खेल
    • August 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // खेल केवल शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती का जरिया नहीं, बल्कि यह विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अंतिम क्षण तक संघर्ष कर विजय श्री हासिल करने का…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय की सरकार में जरूरतमंदों के पक्के घर का सपना हो रहा साकार
    • August 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *