खाद बीज की उपलब्धता एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल की ली जानकारी

शेयर करें

शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमो के क्रियान्वयन का जायजा लेने कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने आज बुधवार को जिले के विकासखण्ड बेरला के ग्राम-देवरी, बारगांव, आनंदगांव, कुसमी, बहेरा एवं विकासखण्ड मुख्यालय बेरला तथा साजा विकासखण्ड के देवकर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री धमेंन्द्र सिंह भी कलेक्टर के साथ मौजूद थे। आने वाले खरीफ सीजन के मद्देनजर सेवा सहकारी समितियों में खाद एवं बीज का भण्डारण किया जा रहा है। कलेक्टर ने किसानों को उनकी मांग के अनुरुप खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री भोसकर ने इन गांवों में खाद गोदाम एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान आदि के भण्डारण कक्ष की जानकारी ली, और खाद्यान्न को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने सेवा सहकारी समिति आनंदगांव एवं कुसमी में एक निजी कम्पनी के पेस्ट फर्टीलाइजर के गोदाम में पाये जाने पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए अन्यथा संबंधित समिति प्रबंधक के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी। कलेक्टर ने ग्राम देवरी, कुसमी, आनंदगांव, बारगांव के गोदाम का निरीक्षण किया और भण्डारण कक्ष मे भण्डारित किये गये चावल, नमक, शक्कर आदि की जानकारी ली। उन्होने गोदाम मे रखे चावल की गुणवत्ता की जानकारी ली। कलेक्टर एवं एसपी ने संयुक्त रुप से बेरला पुलिस थाना के निकट ग्राम बहेरा की शासकीय भूमि में वृक्षारोपण नर्सरी में अवैध कब्जे का मुआयना किया और अवैध कब्जा हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम पंचायत बहेरा (कुसमी) के सरपंच रामसिंह गायकवाड़ ने बताया गया कि नर्सरी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। 
   
        जिलाधीश ने बेरला के हायर सेकण्डरी स्कूल व स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होने अधिकारियों को स्कूल का प्रथम तल का निर्माण 15 जून 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपस्थित डी.ई.ओ. ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल का संचालन 15 जून 2022 से किया जायेगा। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों के बैठक व्यवस्था, ग्रीन बोर्ड, टेबल, लाईट व पंखा आदि सभी की व्यवस्था स्कूल प्रारंभ होने से पहले 15 जून तक पूर्ण कर ली जाये। देवकर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल को भी 15 जून तक रंगरोगन, साफ-साफाई, लाईट, पंखा की फिटिंग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला श्री संदीप ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, उप संचालक कृषि श्री एम.डी.मानकर, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. निर्मल कुमार सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply