हर एक सदस्य पार्टी की असली पूंजी, सक्रिय सदस्यता बनाने में जुटे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर…

शेयर करें

दुर्ग // सदस्यता अभियान 2024 और सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों पुरई , धनोरा, उतई, डूमरडीह, कातरों, मातरो, करगाडीह,में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर घर घर पहुंचकर भाजपा के विचारों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को साझा करते हुए क्षेत्रवासियों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया, जिससे संगठन को और मजबूती मिली। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह अभियान एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान एक ऐसा आंदोलन है जो जमीनी स्तर पर भाजपा को और मजबूत करेगा तथा राष्ट्रीय प्रगति के लिए कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी का सक्रिय सदस्य होने के लिए एक कार्यकर्ता को एक बूथ या विधानसभा सीट पर 50 सदस्यों को पंजीकृत करना होता है। ऐसे कार्यकर्ता मंडल समिति और उससे ऊपर के पदों के लिए चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। साथ ही उन्हें आने वाले समय में पार्टी के लिए काम करने के कई मौके मिलेंगे।

पीढ़ियों की तपस्या का है फल आज बीजेपी सबसे बड़ा दल बनी है तो इसमें हमारी कई पीढियां की तपस्या रही है. विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल बीजेपी है. हमारी सरकारें अपने विचारों पर आधारित कार्य करती है.

भारतीय जनता पार्टी जिस विचारधारा को लेकर काम कर रही है वो भारत को विश्व गुरु बनाने का है. भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, हमारे प्रदेश का संगठनात्मक ढांचा बहुत मजबूत है. हम पिछले कुछ वर्षों का चुनाव देखें जिसमें विधानसभा हो या लोकसभा सभी में हमारे कार्यकर्ताओं का योगदान बेहतरीन रहा. बीजेपी का कार्यकर्ता यदि निष्ठा से कार्य करता है तो उसे उसका लाभ मिलता है.
शासन की योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य जब शासन की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है तो उनका पुण्य कार्यकर्ताओं को मिलता है.

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, महामंत्री राजू जंघेल, सोनू राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, शुभम वर्मा, करण सेन,कन्हैया साहू, शीतला राजपूत नीलम गड़े,विमला कामड़े, रूपेश पारख, फलेंद्र सिंह राजपूत, ममता चंद्राकर संगीता रजक सुनीता वर्मा,मनमोहन साहू दुर्गेश साहू, विक्की चंद्राकर, केशव महिपाल, विनय गुप्ता पंकज साहू, अभिषेक कुमार, तोषण तारक पिंटू महेंद्र चोपड़ा,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply