1 करोड़ 48 लाख की लागत से हुडको में बनेगा खेल मैदान विशेष ग्रास, फ्लड लाइट चैनलिंग फैंसनिंग भी होंगे

शेयर करें

खिलाड़ियों के लिए होगा विशेष खेल सुविधाएं

भिलाई। नगर निगम भिलाई के हुडकों में एक बड़ा सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया जाएगा। लंबे समय से खाली पड़े मैदान में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खेल सुविधा की व्यवस्था की जाएगी। रात में भी खेल आयोजन हो सके इसके लिए 4-4 फ्लड लाइट, चैनलिंग फेंनसिंग, ग्रास आदि लगाए जाएंगे।

हुडकों में भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। शासन ने स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृति भी दे दी है। करीब 1 करोड़ 48 लाख की लागत से इस स्टेडियम को बनाया जाएगा। जहां क्रिकेट मैंच के अलावा शहर के युवा फुटबॉल आदि सभी प्रकार के खेल खेल सकेंगे।

गौरतलब है कि लंबे हुडकों में एक बड़ा मैदान जाे सालों से उपेक्षित पड़ा है। इस खेल मैदान का उपयोग करने और क्षेत्र के भावी खिलाड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए नगर निगम भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। क्षेत्र के युवाओं ने मांग की थी कि उनके खेल के लिए क्षेत्र में खाली मैदान तो है। लेेकिन खेल स्टेडियम की सुविधा नहीं है। वे वर्षाें से मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई पहल नहीं हाेती है। इस वजह से उन्हें खेल का अभ्यास करने के लिए दूसरे जगह सेक्टर एरिया के खेल मैदान में जाना पड़ता है। क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और एक बड़ा भव्य खेल मैदान बनाने की योजना बनाई। खेल मैदान का आज निरीक्षक किया गया। निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने वालो में पूर्व एमआईसी मेम्बर नीरज पाल,
विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, सीजू अंथोनी
धनेश्वरी साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद खान,गुरलीन सिंह,सुनील दुबे ए ई
आलोक पसीने सब इंजीनियर आदि शामिल रहे।
सभी जरूरी सुविधाएं होगी।


निगम के इंजीनियरों ने बताया कि यह स्टेडियम काफी खास होगा। ड्टिालाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बनाएं जा रहे इस स्टेडियम में लेडिस-जेंस व दिव्यांग के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाएं जाएंगे। खिलाडि़यों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूप बनाया जाएगा। साथ ही यहां एक सर्व सुविधा युक्त आधुनिक जिंम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के खेलकूद के लिए भी सुविधा होगी। बच्चों के लिए खेल-कूद की सामाग्री भी यहां लगाई जाएगी।

कारपोरेट घास और हाई मास्क
स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत यहां की कारपोरेट ग्रास लगाई जाएगी। इसके अलावा यहां रात में भी खेल मैंच हो सकेंगे। इसके लिए 4 फ्लड लाइट लगाया जाएगा। जहां जिससे रात में भी खेल मैदान में पर्याप्त लाइट होगी। इतनी प्रकाश व्यवस्था होगी कि रात में भी खेल आयोजित किए जा सकेंगे।

जल्द शुरू होगा निर्माण
हुडकोवासी की समस्याओं को समझा और उसके निदान के लिए लगातार प्रयास किए। सुविधाएं देने के साथ ही खेल मैदान की भी मांग क्षेत्र के युवाओं ने की थी। जिसके लिए बड़ी पहल की जा रही है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आज सुबह जनता से रूबरू हुए विधायक देवेंद्र यादव, भेंट-मुलाकात कर सुनी समस्याएं
    • November 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अब अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से रोज सुबह भेंट-मुलाकात करेंगे। इस पहल के जरिए वे आम लोगों से सीधे संवाद कर…

    और पढ़ें
    अन्नदाता के सम्मान, समृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध नरेन्द्र मोदी एवं विष्णु देव साय सरकार
    • November 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply