प्रांतीय वैश्य तैलीक साहू समाज की महिलाओं के द्वारा तीज मिलन एवं महिला परिचय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन होटल अमित इंटरनेशनल भिलाई में सम्पन्न

शेयर करें

भिलाई।प्रांतीय वैश्य तैलीक साहू समाज की महिलाओं के द्वारा तीज मिलन एवं महिला परिचय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन होटल अमित इंटरनेशनल भिलाई में किया गया।आज के इस तीज मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका एवं शाही दशहरा उत्सव समिति की संरक्षिका चारुलता पांडे तथा विशेष अतिथि के रूप में रेखा दिनेश साहू प्रांतीय अध्यक्ष राजनांदगांव मंजूषा साहू जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी भिलाई,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला जिला महामंत्री महिला मोर्चा स्वाति साहू उपस्थित थे।

Advertisements
KWBD

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणपति की पूजा करके की गई तत्पश्चात आज के कार्यक्रम में रायपुर,बलौदाबाजार,राजनांदगांव,दुर्ग,तथा पेंड्रा से आयी हुई बहनों ने एक दूसरे परिचय प्राप्त किया गया।इस अवसर पर समाज की महिलाओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता के साथ साथ तीज क्वीन प्रतियोगिता एवं मंच पर कैटवाक भी किया गया।आज के इस कार्यक्रम में शिक्षक दिवस और इंजीनियर डे भी मनाया गया जिसमें आयोजन में आई हुई शिक्षिका बहनों एवं इंजीनियर बहनों को चारुलता पांडेय के द्वारा शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिता साहू मनीषा महाजन हेमंती शाह रीता गुप्ता शशि साहू गीता साहू मधु गुप्ता चिंता देवी गुप्ता रूबी भारत साहू गुड़िया गुप्ता बॉबी गुप्ता निधि गुप्ता सुलोचना साह शारदा गुप्ता राजकुमारी साह सहित वैश्य तैलिक समाज की अन्य माता एवं बहने उपस्थित थी

  • Related Posts

    सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *