‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ और जनजातीय कल्याण से संबंधित योजनाओं पर देंगे जानकारी

शेयर करें

रायपुर // आदिम जाति, अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा से आकाशवाणी के प्रायोजित कार्यक्रम बातों-बातों में – धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और जनजातीय कल्याण से संबंधित योजनाओं पर ली गई भेंटवार्ता का प्रसारण 30 नवम्बर को सवेरे 10.30 बजे होगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी केंद्र रायपुर से प्रसारित होगा, इसे छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र रिले करेंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बहुल राज्य है। जनजातीय वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार सतत रूप से प्रयासरत है। जनजातीय वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास के लिए हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के बस्तियों में विभिन्न प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना भी संचालित की जा रही है। प्रमुख सचिव श्री बोरा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में विशेष जानकारी दी जाएगी।

  • Related Posts

    अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से सशक्त होगी पुलिस विवेचना
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक…

    और पढ़ें
    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण से मिल रहा रोजगार का अवसर
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल हिंसा की छाया से प्रभावित रहा बीजापुर अब विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। माओवाद के अंत के बाद जिला तेजी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *