डॉ. खूबचंद बघेल कालेज में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

शेयर करें

भिलाई // डॉ. खूबचंद बघेल जनभागीदारी समिति की बैठक 21मई को आहुत की गई थी । बैठक में अध्यक्ष शशिकान्त बघेल जी ने महाविद्यालय की समस्याओं को निराकरण किया । इस अवसर पर अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा सम्मलित हुए ।

विघायक श्री कोर्सेवाड़ा का एवं जनभागीदारी अध्यक्ष का महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अश्विनी महाजन ने प्रारंभ में स्वागत किया ।

श्री कोर्सेवाड़ा ने अपनी उदारता का परिचय देते हुए विद्यार्थियों के पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । विघायक ने 10 लाख रूपये की राशि विज्ञान संकाय को प्रयोगशाला हेतु देने का आश्वासन दिया, इसके साथ ही तत्काल 25000/- रू. सहयोग राशि महाविद्यालय को दिया । जनभागीदारी अध्यक्ष ने महाविद्यालय के विकास हेतु हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया । प्राचार्य द्वारा अध्यक्ष के समक्ष जिन समस्याओं को रखा गया । उन्हें उन समस्याओं का उन्होेंने तत्काल निराकरण कर दिया ।

इस बैठक में जनभागीदारी के निम्न सदस्य वरूण यादव , तेजस पाल, श्यामसुन्दर जायसवाल, राजेश मौर्या, धिरेन्द्र कुमार प्रसाद, वीरेन्द्र गढ़ेवाल, संजय ठाकुर, गोपाल मेहता, संजु एउलकर, लेख राम साहु, श्रीमती अंकिता बनर्जी, श्रीमती संगीता डोगरे भी उपस्थित रहे ।

महाविद्यालय की ओर से डॉ. शीला विजय ने मंच का संचालन किया । इस कार्यक्रम में डॉ. मंजुला गुप्ता, डॉ. भारती सेठी, डॉ. शैलेन्द्र ठाकुर, डॉ. ममता सराफ, श्रीमती मंजु दाण्डेकर, रमेश कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे । इस कार्यक्रम के अंत मे डॉ. मनीष कालरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

  • Related Posts

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें
    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों…

    और पढ़ें