मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज  राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार स्थित सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनके पिता और वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. रामजीलाल अग्रवाल का सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा, गौसेवा और जनकल्याण के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने सेवा प्रकल्पों से समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाँढस बंधाया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल व उनके परिवारजन तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे थे। जिन पैरों ने कभी साथ छोड़ दिया था, वही…

    और पढ़ें
    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री श्री साय
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। शहरों में आधुनिक अधोसंरचना के…

    और पढ़ें