जिला स्तरीय जनजातीय गौरव माह का आयोजन, समाजसेवी दिलेश्वर उमरे ने दिया उदबोधन

शेयर करें

भिलाई // भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने एक आयोजन किया.इसमें नवंबर माह को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. इसमें बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने हेतु 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की मंजूरी दी गई। इसी उद्देश्य को लेकर इस वर्ष से नवंबर माह को गौरव माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उदेश्य भावी पीढी को देश की खातिर इन बहादुर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में जागृति उत्पन्न कराना है। इसी तारतम्य मे जिला स्तरीय जनजातीय गौरव माह का आयोजन पंडित जवाहर लाल नेहरु एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय न्यू खुर्सीपार मे किया गया। इसके अंतर्गत प्रत्येक हाई/ हायर सेकेण्डरी विद्यालयो मे शाला स्तरीय निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जहां से दोनो विधाओं में एक-एक उत्कृष्ट प्रतिभागी को विकासखण्ड स्तरीय सम्मान मिला l कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि द्वारा से किया गया।

मुख्य वक्ता दिलेश्वर उमरे थे भगवान बिरसा मुंडा के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय के लोगों ने हमारे राष्ट्र की स्वतंत्रता में प्रमुख भागीदारी निभाई है। इन्हीं के कारण आज हम स्वतंत्र है। ऐसे महापुरुषों को हमें सदैव स्मरण करना चाहिए। भारत के जनजातीय समुदायों के योगदान को सम्मानित करना होता है जनजातीय गौरव दिवस के दिन, जनजातीय समाज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान माना जाता है l जनजातीय समुदायों ने देश के इतिहास और विकास में अहम भूमिका निभाई है l उन्होंने विद्यार्थियोंको अपने कौशल और प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। जिन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन का पूर्ण परिचय दिया l

विकासखण्ड से दोनो विधाओ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कुल 6 प्रतिभागियो को जिला स्तर पर आमंत्रित किया गया। इस प्रकार तीन विकासखण्ड दुर्ग, धमधा एवं पाटन से रंगोली में 09 तथा निबंध में 09 कुल 18 उत्कृष्ट प्रतिभागियो के मध्य जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न की गई,

रंगोली प्रतियोगिता का विषय “जनजातीय नायक

प्रथम स्थान कु. खुशी प्रजापति सेजस रिसाली ब्लॉक दुर्ग,

द्वितीय स्थान प्रणव गेडाम शा.उ. मा.वि.चंद्रशेखर आजाद पंचशील नगर दुर्ग,

तृतीय स्थान कु. जागृति सोनकर सेजस धमधा

निबंध प्रतियोगिता का विषय “जनजातीय समाज का सांस्कृतिक योगदान “

प्रथम स्थान कु. जानवी शा.उ.मा.वि. डुण्डेरा ब्लॉक दुर्ग,

द्वितीय स्थान कु. अंजली निराला सेजस चरोदा ब्लॉक पाटन,

तृतीय स्थान कु. विभा निर्मलकर शा.उ.मा.वि. बोरसी

कार्यक्रम में अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष निर्मल साहू और विशिष्ट अतिथि के रूप मे मनोज अग्रवाल समाजसेवी, जितेन्द्र साहू, आनंद ओझा, गौरव यादव, अतुल कुमार ने अपनी उपस्थिति दी। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग अरविंद मिश्रा के संरक्षण मे सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा एवं इस कार्यक्रम के संयोजक जे. मनोहरण के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सहसंयोजक के रूप में श्रीमती सीता अग्रवाल सहायक कार्यक्रम समन्वयक एवं सहायक के रूप मे श्रीमती सपना सोनी सेजस हिन्दी माध्यम जेवरा सिरसा थी। जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से अमित घोष सहायक संचालक, श्रीमती पुष्पा पुरूषोत्तमन नोडल साक्षरता, श्रीमती गौरा शुक्ला सहायक संचालक, राजेश ओझा सहायक संचालक, संजय वर्मा एम.आई.एस. प्रशासक, गोविंद साव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग, प्राचार्यगण श्रीमती प्रीति गुप्ता न्यू खुर्सीपार, धीर सेजस रिसाली, सुरेश कुमार सेजस बालाजी नगर, जे.पी.श्याम सेजस चरोदा, एच. के. गंगबोईर बोरसी भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा शिक्षक परसदा, नरोत्तम साहू शिक्षक बठेना और जे. एल. चंद्राकर प्रधान पाठक खपरी के द्वारा सम्पन्न किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।

  • Related Posts

    अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से सशक्त होगी पुलिस विवेचना
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक…

    और पढ़ें
    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण से मिल रहा रोजगार का अवसर
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल हिंसा की छाया से प्रभावित रहा बीजापुर अब विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। माओवाद के अंत के बाद जिला तेजी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *