जिले के किसानों के हित के लिए मंडी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की गई नियुक्ति – प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार

शेयर करें

मुंगेली // प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रुद्रकुमार आज जिला मुख्यालय स्थित आदर्श  कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंडी परिसर स्थित कार्यालय में पहुंचकर नवनियुक्त अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश्वरी बंजारा एवं सदस्य देवेन्द्र वैष्णव, घनानंद साहू, भरत कश्यप, केशव अंचल और सूरज मंगलानी को विधिवत पदभार ग्रहण कराया।

इससे पहले प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार का मंडी परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुरू रुद्रकुमार ने नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप हमारी सरकार किसानों के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसानों के आर्थिक समृद्धि के लिए राज्य में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के किसानों के हित के लिए मंडी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने की जिम्मेदारी कृषि उपज मंडी की है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्य किसानों की जरूरतों व समस्याओं को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य समय पर मिल सके। पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त मंडी अध्यक्ष श्री क्षत्रिय ने कहा कि राज्य शासन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

साथ ही किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, नगरपालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल व जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के सदस्य श्याम जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य वशी उल्लाह खां, श्रीमती जागेश्वरी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक श्री चन्द्रभान बारमते, चुरावन मंगेश्कर और प्रतिष्ठित नागरिक राकेश पात्रे, दुर्गा बघेल, सागर सिंह बैस, अनिल सोनी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply