जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक संपन्न

शेयर करें

दुर्ग //आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान समन्वय के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कराने तथा निष्पक्ष व विवाद रहित निर्वाचन कार्य संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

चुनाव के दौरान सी.पी.एम.एफ. फोर्स हेतु ठहरने, भवन, बिजली, पानी, टायलेट, आवास व्यवस्था, वाहन अधिग्रहण पर राय-शुमारी की गई। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम और एसडीओपी को पूर्व चुनाव के दौरान चिन्हित 44 भवनों का संयुक्त भ्रमण कर व्यवस्था की जानकारी उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने कहा कि नये सामुदायिक भवन और मंगल भवन को भी चिन्हांकित किया जाए, जिन स्थानों पर फोर्स की ठहरने की व्यवस्था हो, वहां लोक निर्माण विभाग द्वारा टेम्पररी टायलेट की व्यवस्था रखी जाए। कलेक्टर ने कहा कि फोर्स के लिए जिला प्रशासन द्वारा वाहन उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस विभाग आवश्यक वाहनों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करा देंगे। बैठक में अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, शस्त्र लाइसेंस जमा कराने में प्रगति लाने, जिला बदल की कार्यवाही को प्रगति लाने व बांड ओव्हर की कार्यवाही करने कहा गया।

इसी प्रकार नाकेबंदी एवं संयुक्त चेकिंग अभियान प्रारंभ कर अवैधानिक पाये जाने पर मौके पर कार्यवाही करने कहा गया। चुनाव प्रभावित होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्रिटिकल क्षेत्रों का अभी से पहिचान सुनिश्चित करने कहा गया। कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को मिलकर पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निर्वाचन कार्य को संपन्न कराना है, इसके लिए अभी से तैयारियां सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को जिम्मेदारी दिया है कि वे संदेनशीलता के साथ अभी से निर्वाचन कार्य की पूर्व की तैयारियां सुनिश्चित कर लेवें। उन्होंने संवदेनशील मतदान केन्द्रों का अभी से मुआयना कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए है। बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम भिलाई रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री बी.के. दुबे, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एसडीएम पाटन विपिन गुप्ता, एसडीएम धमधा विनय सोनी, संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा एवं एच.एस. मिरी तथा एडीशनल एसपी संजय ध्रुव सहित सभी एसडीओपी और समस्त थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply