जालम सिंह पटेल,विजय कुमार ढीमर,दुखवा पटेल को बनाया गया निगम मंडल सदस्य

शेयर करें

पहली बार धमधा क्षेत्र को निगम मंडल में इतनी तवज्जों

धमधा । पूरे प्रदेश में निगम मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्यों की सूची तय कर दी गई है जिसमें हमेशा से उपेक्षित रहा धमधा क्षेत्र इस बात फिर से अपने पुरानी छवि को निखरता हुआ नजर आ रहा है। धमधा ब्लॉक से जालम सिंह पटेल बीज विकास निगम सदस्य दुखवा पटेल शाकंभरी बोर्ड सदस्य विजय ढीमर मछुआ कल्याण बोर्ड सदस्य बनाए गए। शुरुआत से ही धमधा क्षेत्र किसानों का बाहुल्य क्षेत्र रहा है यहां की सब्जी की पैदावार मछली पालन धान की पैदावार अच्छे मात्रा में देखी जा सकती है जिन को देखते हुए यह सदस्य मनोनीत किए गए हैं। बीज विकास निगम के सदस्य जालम सिंह पटेल शुरू से ही किसान नेता रह चुके हैं वह किसान की एक-एक बात सरकार तक के बखूबी रखते हैं और क्षेत्र में बड़े-बड़े किसान संगठन कि हमेशा पैरवी करते आए हैं। वहीं दूसरी ओर शाकंभरी बोर्ड के लिए दुखवा पटेल को सदस्य चयन किया गया जोकि एक गरीब परिवार की श्रेणी से निकलकर आम किसान एवं सब्जी व्यापारियों के हित में हमेशा कार्य करते आए हैं और आज इसी के चलते शाकंभरी बोर्ड सदस्य मनोनीत किया गया। वहीं तीसरा मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य विजय ढीमर अपने पूरे जीवन काल में मछुआरों से जुड़ी समस्याएं एवं मछुआरों के हित में हमेशा अपनी तत्परता दिखाइए जिसके कारण उन्हें इस सदस्य पद में मनोनीत किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा जिला कांग्रेस महामंत्री राजीव गुप्ता जिला पंचायत सभापति शमशीर कुरैशी दालु साहू,मधुसूदन राणा,प्रहलाद यादव,अनिल साहू,अरुण साहू महेश बया, रामेश्वर साहू,धर्मेंद्र साहू,जीवन निर्मलकर,बिसाहू वर्मा,जितेंद्र वर्मा,मोहन साहू ईश्वरी निर्मलकर,हीरा साहू देवेंद्र चंदेल,अगनु पाल,हरक साहू , आशीष पांडे उमेशचंद्र यादव,गंगाधर निषाद,गुमान धनकर,परमेश्वर साहू,देवनाथ सोनकर,सुमंत ताम्रकार,दुखवा पटेल,नंद निर्मल संदीप गुप्ता,अनिल सेन,नीरज राजपूत,तरुण देवांगन,हर्ष अहीर,छत्रपाल चंदेल,त्रिलोकी पटेल,रमेश शर्मा,सुरेश ढीमर,सुयश ताम्रकार,भानु साहू,अविनाश मिश्रा,विनोद पटेल मोहन यादव,विजय ढीमर,अनूप गुप्ता, ठाकुर राम साहू,कमल किशोर चंदेल,वरुण मरकाम लोकेश्वर पटेल सहित क्षेत्र की जनता ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एवं कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे का विशेष आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल…

    और पढ़ें
    धमधा में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त
    • March 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // वन परिक्षेत्र अधिकारी धमधा के नेतृत्व में अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जप्त किया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *