उत्तरप्रदेश: अपने इस बयान के चलते मुनव्वर राणा फिर सुर्खियों में, कहा- योगी आदित्यनाथ दोबारा बने मुख्यमंत्री तो छोड़ दूंगा यूपी

शेयर करें

लखनऊ। अपने शेरों-शायरी की वजह से नाम कमाने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा आजकल राजनीति को लेकर दिए अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने लगे हैं। बता दें कि चर्चित शायर मुनव्वर राणा अब अपने एक और बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। मुनव्वर राणा ने शनिवार को दिए अपने ताजा बयान में कहा है कि, ‘अगर हमारी नादानियों, असदुद्दीन ओवैसी की वजह से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो अच्छा है कि मैं यूपी छोड़ दूं और कलकत्ता चला जाऊं।’ बता दें कि यूपी में चुनाव लड़ने के AIMIM के फैसले पर मुनव्वर राणा ने कहा कि भाजपा और AIMIM दोनों इस तरह की पार्टियां हैं जो सिर्फ एक दूसरे को दिखाने के लिए चुनावी मैदान में आपसी बयानबाजी करके मैदान में उतरती हैं, और दिखाती हैं कि वो एक दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं। जबकि दोनों सूबे में वोटों का मजहबी आधार पर ध्रुवीकरण करना चाहती हैं।

शायर ने कहा कि ओवैसी की पार्टी अगर यूपी में चुनाव लड़ती है तो इसका सीधा फायदा बीजेपी को ही होगा। उन्होंने कहा कि यूपी के मुस्लिम समुदाय में थोड़ी अक्ल होगी तो वे ओवैसी को वोट नहीं देंगे।

बता दें कि कुछ दिन पहले एक गोलीकांड को लेकर मुनव्वर राणा के बेटे का नाम सुर्खियों में था। इस मामले में देर रात यूपी पुलिस ने मुनव्वर राणा के घर अचानक छापेमारी भी की थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से घर के सदस्य हैरत में पड़ गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने मुनव्वर राणा से कई सवालों भी पूछे थे। दरअसल मशहूर शायर के बेटे पर फायरिंग के मामले में पुलिस जांच के मुताबिक, राणा के बेटे ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी। इस पूरे मामले के पीछे संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।( sabhar news room post)

  • Related Posts

    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *