रायपुर । राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 28 से 30 अक्टूबर तक तथा राज्योत्सव का आयोजन रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 01 नवम्बर को होगा।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में 7 देशों के नर्तक दलों सहित 27 राज्यों और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल देंगे रंगारंग प्रस्तुति का आयोजन होगा।आदिवासी नर्तक दलों के भव्य मार्चपास्ट के साथ होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज, प्रतिदिन 20-20 दलों द्वारा दी जाएगी प्रस्तुति।






