डीईओ ने किया विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण अनुपस्थित शिक्षकों का कटेगा वेतन  

शेयर करें

बेमेतरा // शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी रूप से संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा जिले के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। डीईओ अरविंद मिश्रा द्वारा विकासखण्ड बेरला के शासकीय प्राथमिक शाला बावनलाख, लावातरा, पूर्व माध्यमिक शाला बावनलाख, भिलौरी एवं लावातरा, शासकीय हाई स्कूल भिलौरी तथा विकासखण्ड बेमेतरा के शासकीय प्राथमिक शाला अमोरा का निरीक्षण किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बावनलाख के निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक कार्यालय में ताला बंद पाया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।

डी.ई.ओ. ने बच्चों से पढ़ाई तथा शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली गई जिस पर बच्चों के द्वारा बताया गया कि शिक्षक हमेशा विलम्ब से स्कूल आते हैं। उन्होने विद्यालयीन अव्यवस्था तथा शिक्षकों की अनियमित अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रधान पाठक सहित अनुपस्थिति शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटे जाने हेतु निर्देशित किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला बावनलाख में संतोष कुमार रावटे एवं उत्तरा ध्रुव बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भिलौरी में खिलेन्द्र कुमार साहू का 22 दिसम्बर 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक पाठकान में हस्ताक्षर नहीं पाया गया तथा 02 एवं 03 जनवरी 2023 का आकस्मिक अवकाश का आवेदन पाया गया। इस संबंध में प्रधान पाठक से स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा संबंधित शिक्षक का अहस्ताक्षरित कार्य दिवसों का एवं कांतिलाल साहू निरीक्षण तिथि को अनुपस्थित शिक्षक का वेतन काटे जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए हैं। शासकीय हाई स्कूल भिलौरी के निरीक्षण के दौरान गीता चन्द्राकर, टिकेन्द्र कुमार साहू, दशरथ चन्द्राकर, संदीप कुमार सोनी, मोनिका गोवर्धन, जितेन्द्र पटेल एवं शकुन्तला साहू अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित शिक्षकों के निरीक्षण तिथि के वेतन काटे जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

श्री मिश्रा द्वारा जोन स्तरीय एफ.एल.एन. प्रशिक्षण जेवरा का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण 11.30 बजे तक प्रारंभ नहीं किया गया था। सुरेश साहू सी.ए.सी. कोबिया तथा रमेश कुमार मार्कण्डेय सी.ए.सी. मटका प्रशिक्षण स्थल पर अनुपस्थित थे। उनके द्वारा विद्यालयीन व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों की नियमित एवं समय पर विद्यालय में उपस्थिति तथा सतत मॉनिटरिंग के उच्च कार्यालय के निर्देशों से लगातार अधीनस्थों को अवगत कराने के बावजूद भी निरीक्षण के दौरान शालाओं में पाई गई अनियमितता पर रोष जाहिर करते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बेरला, विकासखण्ड स्रोत केन्द्र समन्वयक, सी.ए.सी. भिलौरी तथा सी.ए.सी. लावातरा का एक दिन का वेतन काटे जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply