डेंगू के खिलाफ़ विधायक ने छेड़ा मुहिम, अब घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

शेयर करें

भिलाई | मानसून के आते ही डेंगू अलर्ट अभियान में जुट चुके विधायक देवेंन्द्र सप्ताहभर से वार्डों के निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं, इसी कड़ी में उन्होंने घर-घर जागरूकता फैलाने की मुहिम की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वार्डों के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में डोर टू डोर सघन जनसम्पर्क कर जागरूकता से जुड़े पाम्पलेट वितरण किया जाएगा इसी के साथ लाउड स्पीकर एवं अन्य साधनों के जरिये लोगों तक डेंगू के बचने के उपाय एवं जांच से जुड़े जानकारी दी जाएगी ।इस मुहिम की शुरुआत करते हुए विधायक ने इसका एक पोस्टर भी लांच किया है, जिसमें डेंगू रोकथाम से लेकर इससे बचाव से जुड़े जानकारी दी गई है।विधायक ने पोस्टर अनावरण के दौरान कहा कि भिलाई की जागरूक जनता की मदद से हमनें पिछले समय भी डेंगू के विकराल प्रकोप से निजात पाया है। कोविड के दौरान भी दोनों की वेव में भिलाई की जागरूक जनता ने प्रशासन के साथ मिलकर काम किया और इस महामारी से भी हमनें बेहतर ढंग से निपटा है। अब जब डेंगू के पुनः मामले देखे गए तब हमें पुनः सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है जिससे डेंगू पैर पसारे उससे पहले ही हमें इसे जड़ से खत्म करना है। विधायक देवेंन्द्र ने अपील की कि डेंगू के लार्वा को पनपने का मौका न दें, अपने आस-पास सफाई व्यवस्था बनाकर रखें, किसी भी जगह पानी का ठहराव न होने दें, कूलर-गमले इत्यादि साफ रखें साथ ही टायर जैसी वस्तुओं को सूखे स्थान पर ही रखें।इस मुहिम में विधायक देवेंन्द्र भी खुद जुड़ेंगे और जन जन तक जागरूकता फैलाने वार्डों में पहुंचेंगे।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *