भिलाई // भारतीय जनता पार्टी भिलाई नगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तीनों मंडलों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला प्रभारी रामजी भारती तथा भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी रामजी भारती ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की सफलता के लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की योजनाओं और अभियानों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन एवं सतत जनसंपर्क से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर प्रत्येक मंडल एवं बूथ को सक्रिय और सुदृढ़ बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय एवं निरंतर जनसंपर्क को भाजपा की सफलता का आधार बताया।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा जनसंपर्क को बढ़ाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न दायित्वों का निर्धारण कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष पांडेय, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पीयूष मिश्रा, श्याम सुंदर राव, मनीष अग्रवाल, पूनम शुक्ला, विनोद सिंह,रश्मि सिंह, योगेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, रिंकू साहू, गोल्डी सोनी, हीरामन रोहित साहू, धर्मेंद्र सिंह सहित मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल ने दी।






