देश की साफ-सफाई एकमात्र सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है,क्या इसमें नागरिकों की कोई भूमिका नहीं है हमें इस मानसिकता को बदलना होगा।

शेयर करें

भिलाई ।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 02 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मनाये जाने वाले 15 दिनों के सेवा पखवाड़ा के तहत आज भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के स्वच्छता प्रकोष्ठ के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन संजय नगर सुपेला मंडल में किया गया।जिसमें राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय मुख्य रूप में अपनी सेवा देने के लिए उपस्थित हुई।

इस अवसर भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू एवं स्वच्छता अभियान प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद देवांगन के नेतृत्व में भाजपा भिलाई जिला के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा संजय नगर तालाब के चारो तरफ फैले कचरो की झाड़ू लगाकर साफ सफाई की गई एवं तालाब के आस पास के खेत्रो में फैले गन्दगी को फावड़ा लेकर साफ किया गया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के द्वारा श्रीफल एवं फूल माला तथा गमछा पहनाकर सफाई मित्रो का सम्मान किया गया।आज स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि

देश की साफ-सफाई एकमात्र सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है। क्या इस में नागरिकों की कोई भूमिका नहीं है हमें इस मानसिकता को बदलना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दिल्ली कि वाल्मीकि बस्ती में सड़कों पर झाड़ू लगाई थी। जिससे देश के लोगों में यह जागरुकता आए कि अगर हमारे देश का प्रधानमंत्री देश को स्वच्छ करने के लिए सड़क पर झाड़ू लगा सकता है तो हमें भी अपने देश को स्वच्छ रखने के लिए अपने आसपास सफाई रखनी होगी।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने अपने उतबोधन मे आगे कहा कि
स्वच्छता ना केवल हमारे घर सड़क तक के लिए ही जरूरी नहीं होती है। यह देश और राष्ट्र की आवश्यकता होती है इससे ना केवल हमारा घर आँगन ही स्वच्छ रहेगा पूरा देश ही स्वच्छ रहेगा। इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ भारत अभियान जो कि हमारे देश के प्रत्येक गांव और शहर में प्रारम्भ की गई है। जो देश के प्रत्येक गली गाँव की प्रत्येक सड़कों से लेकर शौचालय का निर्माण कराना और देश के बुनियादी ढांचे को बदलना ही इस अभियान का उद्देश्य है।

आज के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, प्रमोद अग्रवाल, रामगोपाल शर्मा, भूषण अग्रवाल, त्रिलोचन सिंह, कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव, राकेश पांडेय जिलामंत्री ईश्वर ठाकुर, अवधेश चौहान, मंजूषा साहू, रामउपकार तिवारी, रामप्यारी वर्मा कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी आई टी सेल प्रमुख संतोष सिंह, प्रचारमंत्री पुखराज जैन सोशल मीडिया सहप्रमुख जाकिर हुसैन प्रदेश कार्यसमिति यशवन्त ठाकुर, टी पी सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल,अनिल सोनी, रंजीत सिंह, राजीव पांडेय, रामवृज वर्मा, हेमंत देवांगन, ए एन पाढ़ी, गुरजीत सिंह, दिलीप पटेल, पी एन दुबे, पार्षदगण चंदेश्वरी बांधे, मुकेश अग्रवाल, राजा बंजारे, छायापार्षद रमेश श्रीवास्तव, दीपक भोंडेकर, उत्तम साहू, धनेश्वर चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शरद सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम शुक्ला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय बाजपेयी अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष समद कुरैशी अनूसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राजू नेताम, प्रकोष्ठ संयोजक चन्द्रिका यादव, प्रताप सिंह, बिजेंद्र सिंह, मधु शाह, डॉ अनुज खरे, डॉ प्रदीप चौधरी, हरीश वर्मा,सुपेला मंडल से अखिलेश वर्मा, तुगेन्द्र सिंह, स्वाति गुप्ता, अहिल्या गुप्ता, संध्या ठाकुर, रमा राजपूत, रमेश ठाकुर रूपराम साहू, रंजीत ठाकुर, दीपक रावणा, यशवन्त पारलेवार, संजय शाह, अश्वनी गौतम, संतोष ठाकुर, सुनील शर्मा,अनिल सिंह, ज्ञानवंत भोंडेकर, उत्तम श्रीरंगे, प्रमोद साहू, आशुतोष तिवारी सहित भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply