निगम के नए आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने सर्व विभागों का किया निरीक्षण

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर पालिक निगम के नए आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने प्रभाार संभालने के बाद आज निगम के समस्त विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने नगर निगम के मुख्य कार्यालय के समस्त विभागों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिए गए दायित्व के निर्वहन की जानकारी ली।

आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यालय में स्थित समस्त विभागों का निरीक्षण किया. जिसमें विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों को लेकर जानकारी भी ली गई है. कार्यों के प्रोग्रेस को लेकर भी जानकारी ली गई है. इस दौरान उन्होंने स्थापना शाखा में कर्मचारियों का वेतन ट्रांसफर, उनके ग्रज्युटी, पेंशन प्रकरण की स्थिति की जानकारी ली।

आयुक्त ने बाजार विभाग से शहर क्षेत्र में निगम की दुकानों और होने वाले आय की जानकारी ली. उसके बाद उन्होंने राजस्व विभाग के कार्य राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, नामांतरण कार्य, लायसेंस शाखा में दुकानों के लायसेंस की भी जानकारी ली है. कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही विभाग को साफ-सुथरा रखने के निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए गए हैं. उन्होंने सभी विभागों में निरीक्षण कर वहां किए जाने वाले कार्यों की प्रकरणों और फाइलों को लंबित नहीं रखने की हिदायत भी दी है.

आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने स्वास्थ्य विभाग, कर्मशाला विभाग,अतिक्रमण विभाग,जनसंपर्क विभाग, राजस्व विभाग,लोककर्म विभाग, लेखा शाखा और जनसूचना विभाग, लोक सेवा केंद्र सहित इत्यादि महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया और राजस्व विभाग में पेंशन से संबंधित पेंडिंग कार्यों की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निगम परिसर में साफ सफाई व्यवस्था बनाने के लिए कहा।

उन्होंने सभी अधिकारी, कर्मचारियों से कार्यालयीन समय पर उपस्थित रहकर कर्तव्य निष्ठा से कार्य संपादन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,लेखाधिकारी राज कमल बोरकर,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व निरीक्षक दुर्गेश गुप्ता,निजआयुक्त शुभम गोइर,मनोहर साहू,सचिव शरद रतनाकर, योगेश सूरे,शौएब अहमद सहित आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply