दुर्ग // नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज अलसुबह शिवनाथ इंटक वेल का आज निरीक्षण करते हुए जल प्रदाय सुचारू रूप से जारी रखने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही जल प्रदाय के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को तैयार रहने कहा हैं। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया और उपस्थित अधिकारियों को जल प्रदाय निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जलकार्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंटकवेल के आसपास नदी में बहकर आने वाली जलकुंभी, झिल्ली, पन्नी, बोरी इत्यादि फसे हुए थे। इसके लिए लगातर कर्मचारियों के माध्यम से सफाई कराई जा रही है।उसके बाद आयुक्त सर्वे ने न्यू बस स्टैंड में कोयले से भट्टी जलाकर प्रदूषण फैलाने वालों के विरुद्ध उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को अर्थदंड की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
न्यू बस स्टैंड में 3 दुकानदार द्वारा गैस का उपयोग ना करते हुए कोयला लड्डू का उपयोग किया जा रहा है उसके ऊपर भी जुर्माना की कार्यवाही करने को कहा गया।बस स्टैंड के आस पास सड़क किनारे फल ठेले,पान ठेला सहित सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालो पर जुर्माना के साथ साथ सामान जब्त करने के लिए निर्देशित किया।दुकानों का निरीक्षण किया। मास्क नहीं लगाने वाले दुकान संचालकों व लोगों को मास्क लगाने, शारीरिक दूरी का पालन करने की समझाइश दी। बस स्टैंड में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया,लोगों से रूबरू होकर सफाई का हाल जाना। नया बस स्टैंड में दुकानदारों द्वारा गंदगी करते पाए जाने पर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए।










