कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक लेकर लंबित आवेदनो के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

शेयर करें

बेमेतरा // कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज मंगलवार को समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियो को दिए। श्री शुक्ला ने कहा कि टीम वर्क से जिले के विकास कार्याें को गति देंगे। सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से ही जिले के विकास कार्य पूरे होंगे। सभी स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी बात कलेक्टर तक पहुंचाने में झिझक नहीं होनी चाहए। जिलाधीश ने महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादो को बढावा देने तथा महिला समूहों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने उन्होने सी-मार्ट में उपलब्ध होने वाले उत्पादों की लिस्ट तथा उत्पादों की मूल्य आदि के बारे में जानकारी ली।

बैठक के दौरान जिले में खाद-बीज के भण्डारण एवं उठाव की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों से ली। इसके अलावा धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उप संचालक कृषि ने बताया कि गैर धान फसल के लिए बेमेतरा जिले का रकबा (लक्ष्य) 19 हजार 292 हेक्टेयर का है। जिसके विरुद्ध अब तक 3755 किसान जिसमें 3006 हेक्टेयर रकबा का चिन्हांकन किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत धान के बदले अन्य लाभकारी फसल लेने पर उन्हें प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की इनपुट सब्सिडी भी दी जायेगी।

कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर शिकायत शाखा, आरबीसी 6-4 के अन्तर्गत लंबित मुआवजा भुगतान, केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निवारण प्रणाली (सीपी ग्राम्स), जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण/अधोसंरचना की प्रगति, राजीव युवा मितान क्लब, गोधन न्याय योजना, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विक्रय, चारागाह विकास की जानकारी की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ प्रवीण तिवारी, साजा धनराज मरकाम, बेरला संदीप ठाकुर, नगरीय निकाय के सीएमओ, जनपद पंचायत के सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply