कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने किया बेरला में औचक निरीक्षण

शेयर करें

बेमेतरा // कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज सोमवार को बेरला प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इनमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, तहसील कार्यालय, उप पंजीयक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, शासकीय उचित मूल्य की दुकान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं रामपुर (भांड़) का गौठान शामिल है। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होने नामंतरण, बंटवारा, फौती के प्रकरण, सीमांकन, आदि के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। ई-कोर्ट में एक वर्ष से अधिक अवधि वाले प्रकरणो का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होने कार्यालयीन स्टॉफ को समय पर ड्यूटी आने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के पठन-पाठन, गणवेश, शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरला में कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण किया। शासकीय उचित मूल्य की दुकान बेरला के निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी का अवलोकन किया।

पीडीएस दुकान में मूल्य सूची का प्रदार्शन, दस प्रकार के रजिस्टर का संधारण व सत्यापन तथा चावल के रख-रखाव को व्यवस्थित व सुरक्षित रखने हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधीश ने ग्राम रामपुर स्थिति गौठान के निरीक्षण के दौरान गोबर खरीदी एवं उसके भुगतान की जानकारी ली। सरपंच एवं स्व-सहायता समूह के सदस्यों से गोठान के परिचालन के संबंध में परिचर्चा की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला श्री संदीप ठाकुर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply