कलेक्टर ने सेवानिवृत्त होने वाले 14 शासकीय सेवकों का पेंशन भुगतान आदेश व श्रीफल देकर किया सम्मान

शेयर करें

दुर्ग // छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के पेशनरी दायित्वों के शीघ्र निराकरण के लिए शासन स्तर पर त्वरित पहल किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 31 दिसंबर को  सेवानिवृत्त होने वाले जिले के 14 शासकीय सेवकों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आमंत्रित कर श्रीफल, पुष्पगुच्छ और पेंशन भुगतान आदेश की प्रति देकर सम्मानित किया। प्रत्येक सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों से उनके अनुभव प्राप्त किए। भविष्य में सेवानिवृत्ति के पश्चात वो अपना अगामी जीवन कैसे जिएंगे इन पर उनसे चर्चा की। शासकीय सेवको को सेवानिवृत्त तिथि के पूर्व ही पेंशन प्राधिकार पत्र जारी हो जाना एक विशेष उपलब्धी है।

इस प्रकार से यह राज्य का प्रथम आयोजन रहा और इसका अनुसरण भविष्य में सभी जिलों में किया जाएगा। समारोह में जल संसाधन विभाग, स्कूल शिक्षा, जिला न्यायालय, पुलिस एवं पंचायत विभाग के शासकीय सेवकों को सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखायी दिये। इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए वरिष्ठ कोषालय अधिकारी राघवेन्द्र धु्रव, सहायक कोषालय अधिकारी सी.पी. साहू द्वारा कारगर पहल किया गया। संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. दिवाकर सिंह राठौर के निर्देशन में संभाग में प्रतिमाह 99 प्रतिशत पीपीओ-जीपीओ जारी किया जा रहा है। कार्यक्रम में संभागीय कार्यालय से उपसंचालक देवेन्द्र चौबे उपस्थित रहकर संचालन किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply