मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मेहर जन कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में मेहर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र रात्रे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मेहर जन कल्याण समिति का गठन मेहर समाज के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा स्व-रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्रदान करने और उनके सर्वांगीण विकास में मदद के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री ने मेहर जन कल्याण समिति को उनके सामाजिक उत्थान के कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अजय लहरी, जयंत लहरी, शिवा लहरी तथा मुकुंद गजेन्द्र उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बैन, बायोमेट्रिक और टैज्ञ ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति (हाजिरी) और ऑनलाइन अवकाश…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान,राज्यगीत और भोजन मंत्र; शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनए शिक्षा सत्र 2026-27 से लागू होगी व्यवस्था- सुबह की प्रार्थना से लेकर छुट्टी के समय तक का शेड्यूल तय, अधिकारियों को रोजाना मॉनिटरिंग के निर्द रायपुर छत्तीसगढ़ के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *