अशोक सिंघल सेवा फ़ाउंडेशन की पहल पर महिलाएँ होंगी आत्मनिर्भर

शेयर करें

रायपुर। निकिता मोदी सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण कल रायपुर के सत्यनारायण भवन, विश्व हिन्दू परिषद प्रांत कार्यालय में हुआ । इस फ़ाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के लिये रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने व उन्हें स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना हैं । वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए मातृशक्ति को आगे बढ़ाने व समाज में हर घर तक पहुँचने के लिये ये सेवा शुरू की गई है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद सुनील सोनी विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश मोदी, प्रांत संघचालक डा. पुर्णेन्दु सक्सेना नंदकिशोर लोहिया थे ।फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष धवल शाह ने बताया कि सेवा के माध्यम से हमारी हिन्दू समाज की माता बहनें स्वावलंबन एवं रोज़गार की ओर प्रगति करेंगी जिससे धर्मांतरण व लव जिहाद जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी व समाज संस्कार के प्रति जागरूकता आयेगी । फ़ाउंडेशन का इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य यह है कि एक वर्ष में एक हज़ार 1000 से ज़्यादा महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोज़गार दिलाएँ । जिसके बाद एक स्व सहायता समूह बनाकर कर मोहल्ले वार्ड व गाँव गाँव तक रोज़गार पहुँचे जिससे केंद्र सरकार के चल रही नीतियों व सब्सिडी का फ़ायदा हो सके ।इसी कड़ी में फ़ाउंडेशन के महामंत्री घनश्याम चौधरी ने कहा की विश्व हिन्दू परिषद बड़ी संख्या में सेवा प्रकल्प चलाते जिसके तहत अशोक सिंघल सेवा फ़ाउंडेशन के द्वारा निकिता मोदी सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है जिसका लक्ष्य महिलाओं को आगे लाकर उन्हें रोज़गार दिलाना है । जिस प्रकार से पिछले वर्ष और इस वर्ष भी कोरोना के कारण बहुत से घरों से रोज़गार छीन लिया गया है इस फ़ाउंडेशन के माध्यम से हम हर घर में रोज़गार ला सकेंगे व महिलाओं को सशक्त बना सके । सभी के सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद कहा वह आगे भी ऐसी समितियां केंद्र का शुभारंभ करने का लक्ष्य रखा ।कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री जितेन्द्र वर्मा , तरल मोदी, ऋषि मिश्रा, रवी वाधवानी, हेमंत वर्मा, वह अन्य अतिथिगण जो मीटिंग के माध्यम से उद्घाटन समारोह में जुड़े ।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • September 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत कर रही है। इसी…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
    • September 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री माझी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *