मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल पत्रोपाधि अभियंता संघ ने सौंपा दो लाख रूपए का चेक

शेयर करें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल पत्रोपधि अभियंता संघ ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दो लाख रूपए का चेक सौंपा। साथ ही बताया गया कि कोरोना संकट से निपटने में मदद के लिए संघ के सदस्यों द्वारा अपने एक-एक दिन का वेतन भी दिया जाएगा। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने यह मुलाकात छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी के नेतृत्व में किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में कोरोना संकट से निपटने में अभियंता संघ के सहयोग की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशिभूषण साहू और बी.बी. जायसवाल, महेन्द्र साहू सहित गुरू सुखदास, गैंदलाल साहू, हलधर साहू, ओमप्रकाश साहू, संत कुमार, किशोरी साहू, भरतभूषण साहू, फूलचंद साहू तथा श आनंद यादव, निलदास शामिल थे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर व 1 हाईवा जप्त
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जीपीएम जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम…

    और पढ़ें
    आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की पहचान लंबे समय से धान के कटोरे के रूप में रही है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की पहल से राज्य की कृषि अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *