संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्रांतर्गत संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन शा.उ.मा. शाला जामुल के प्रांगण में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर थें l प्रवेश उत्सव एवं वृक्षारोपण के अवसर पर ठाकुर ने कहा विगत दो वर्षों के अंतराल के बाद हम आज अपने छोटे बच्चों के विद्या अध्ययन का त्यौहार प्रवेश उत्सव मना रहे है। क्योकि पिछले दो वर्षों में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हमारे देश भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भयावह स्थिति थी। इस कष्टमय दो वर्षों में हमने अपने हर उस दौर को खोया है।

जो कि सबके भविष्य के लिए अच्छा होता आज बच्चों के संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव में उपस्थित सभी बच्चों से आग्रह करता हूं कि वो मन लगाकर पढाई करे एवं समय की महत्ता को समझे क्योकि विद्या अध्ययन के लिए शाला का हर पल कीमती होता है। साथ ही मै हमारे देश के राष्ट्र निर्माताओं गुरूजनों को भी आग्रह करता हूं कि वे इन बच्चों को स्वयं के बच्चे मानकर विद्या अध्ययन के साथ नैतिक शिक्षा भी अवश्य प्रदान करें।

कार्यक्रम अवसर पर नपा उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, पार्षद संजय देशलहरे, एल्डरमेन डॉ. अशोक वर्मा, द्रोपती साहू पूर्व पार्षद राजकुमारी साहू युवा नेता लवली सिंह, शिक्षक शिक्षकागण छात्र – छात्राये उपस्थित थें।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply