कक्षा 10वीं के बाद विषय चयन में मदद कर रहा है हेल्पलाईन 

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों के कैरियर मार्गदर्शन में हेल्पलाईन प्रारंभ किया गया है। हेल्पलाईन में परीक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान विशेषकर कक्षा 10वीं के बाद 11वीं में विषय चयन के लिए छात्रों के संशय की स्थिति को दूर किया जा रहा है। 

हेल्पलाईन समन्वय सहायक प्राध्यापक प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, कैरियर कौउंसलर द्वारा परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन और आगामी कक्षा में विषयों के चयन के संबंध में परामर्श (कैरियर कौउंसलिंग) मनोचिकित्सक एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति शर्मा एवं सुश्री एन. कुरियन तथा सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति शुक्ला एवं श्रीमती अलका दानी की उपस्थिति में समस्या का समाधान व कैरियर कौउंसिलिंग किया गया। 

हेल्पलाईन का संचालन माध्यमिक शिक्षा मंडल के उप सचिव जे.के अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। हेल्पलाईन की सुविधा का लाभ छात्र-छात्राओं और पालकों के द्वारा किया जा रहा है। मंडल के टोल फ्री नंबर-+91-18002334363 पर प्रातः 10 बजे शाम 5 बजे तक परीक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। 

  • Related Posts

    निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य शासन ने नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक लगा दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास…

    और पढ़ें
    राजनांदगांव में 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *