युवा मितान क्लब के लिए बैंक में खाता खोला गया एवं शासन ने 2 करोड़ 22 लाख 25 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई

शेयर करें

राजनांदगांव // जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में 829 राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। शासन द्वारा राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठित कर युवाओं में नेतृत्व विकास स्वावलंबन तथा शिक्षा एवं सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में राजीव युवा मितान क्लब के गठन के लिए विशेष प्रयास किए गए। राजनांदगांव जिले अंतर्गत कुल 889 राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जाना है। जिसमें से अब तक 829 राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जा चुका है। सभी क्लब के लिए बैंक में खाता खोल दिया गया है। शासन द्वारा प्रति क्लब 25 हजार रूपए के मान से शासन की ओर से 2 करोड़ 22 लाख 25 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है। जिसे एसडीएम के खातों में अंतरित किया जा चुका है। राजीव युवा मितान क्लब के सभी खाते में राशि अंतरित करने की प्रक्रिया जारी है। जिले में कुल 53 मिनी स्टेडियम को राजीव युवा मितान क्लब के कार्यालय हेतु रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण करा लिया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई 2022 को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। राजीव युवा मितान क्लब राजनांदगांव विकासखंड में 112, खैरागढ़ विकासखंड में 114, छुईखदान विकासखंड में 107, डोंगरगढ़ विकासखंड में 101, डोंगरगांव विकासखंड में 76, छुरिया विकासखंड में 118, अंबागढ़ चौकी विकासखंड में 69, मोहला विकासखंड में 57, मानपुर विकासखंड में 59 राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों में भी राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। युवा शक्ति को सही दिशा देने तथा विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। क्लब के माध्यम से युवा शासन की  विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। शिक्षा एवं खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना में सहभागी बनने का अवसर उन्हें मिला है। युवाओं को कुपोषण को दूर करने सामाजिक असमानता, कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने एवं स्वच्छता अभियान में जुड़कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में…

    और पढ़ें
    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें

    Leave a Reply