मितानिनो द्वारा रैली निकालकर आम नागरिकों को डेंगू से बचाव के संबंध में किया जागरुक

शेयर करें

बेमेतरा // राष्ट्रीय डेंगू दिवस देश भर में 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। जिसका आयोजन आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, एवं समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में किया गया इसका उद्देश्य डेंगू जैसे जानलेवा बीमारी के रोकथाम व बचाव के संबंध में जनजागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप घोष द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

साथ ही जिला मुख्यालय में शहरी मितानिनों द्वारा रैली निकाल कर आम जनता को डेंगू से बचाव के संबंध में पाम्पलेट वितरण किया गया। डेंगू बीमारी संक्रमित मादा एडिस मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू का मच्छर साफ व स्थिर पानी में पनपता है, डेंगू बीमारी के प्रमुख लक्षण अचानक तेज बुखार, तेज सिर दर्द, मांस पेशी व जोडों में दर्द, जी मचलाना, उल्टी, आंतरिक रक्त स्त्राव, आँखो के पीछे दर्द, नाक व मसूडे में खून आना इत्यादि है, इन लक्षणों से पीड़ित मरीजों का तत्काल जांच कर समुचित ईलाज दिया जाना चाहिये, जो कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो एवं जिला चिकित्सालय में निःशुल्क उपलब्ध है।

साथ ही मच्छर एवं लार्वा स्त्रोत नियंत्रण गतिविधि के अंतर्गत जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल एवं जला हुआ मोबिल ऑयल डालें, घर के आसपास के गडढो में पानी एकत्रित न होने दे, कूलर की नियमित सफाई करें, टायर व पुराने बर्तन में जमा पानी को फेंक दें, सामान्य मच्छरदानी को कीटनाशक से उपचारित कर उपयोग में लाएं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप घोष, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. ज्योति अनिल जसाठी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, व्ही.बी.डी. पर्यवेक्षक श्री गुलाबचंद साहू, श्रीमती उषा साहू मितानिन प्रशिक्षक एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित हुए ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों एवं नवीन सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ…

    और पढ़ें
    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिक्त सीटों पर 25 प्रतिशत से अधिक आवेदन होने पर लॉटरी से होगा चयन रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply