CISF के रिटायर्ड जवान को हत्या का प्रयास करने वाला निगरानी बदमाष एवं साथी हुआ गिरफ्तार

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग पुलिस द्वारा चाकू कटर रखने वाले चाकू कटर बाजो पर निगाह रखकर वैधानिक कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा था कि इसी दौरान 21 नवम्बर को स्टेशन मरोदा चैपाटी के पास राकेश भदौरिया उर्फ राहुल को उसकी महिन्द्रा कार को निगरानी बदमाश शंभु उडिया अपने जीजा के साथ आकर मांगने पर नहीं देने से आपसी विवाद होने से जान से मारने की धमकी देकर निगरानी बदमाश अपने साथी के साथ चला था l

कुछ घंटो बाद इस घटना को ही आरोपी शंभु विभार अपने जीजा अमर विजय ठाकुर के साथ प्रार्थी राकेश भदौरिया को जान से मारने की नियत से पूरी तैयार के साथ खोजते खोजते उसके घर नेवई भाठा गया और घर घुसकर हमे गाडी क्यो नहीं दिया कहकर अशलील गलौच देकर जान से मारने की नियत से आरोपी अमर विजय ठाकुर ने हाथ मुक्का से एवं आरोपी शंभु विभार ने अपने पास रखे धारदार कटर से राकेश भदौरिया उर्फ राहुल के उपर ताबडतोड प्राण घातक हमला कर गले के पास व सिर में चोट पहुचाया तब राकेश भदौरिया उर्फ राहुल ने बीच बचाव में अपने लायसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने पर आरोपी डर कर भाग गये।

कुछ देर बाद 112 डायल कर प्राथमिक उपचार हेतु उतई अस्पताल ले गये जिसका प्रारंभिक उपचार बाद प्रार्थी/मुर्त0 के बताये अनुसार आरोपियो के विरूद्ध थाना नेवई में अपराध क्रमांक 351/24 धारा 296,351(3),333,109,3(5) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया। विवेचनाक्रम में आरोपीगणों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ कर बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त धारदार कटर को जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी आनंद शुक्ला, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, सउनि रामचंद कंवर, प्रआर सूरज पाण्डेय,राजेष देवांगन, आरक्षक रवि बिसाई, चंदन भास्कर, विजय कुर्रे, संतोष कोमा का विशेष योगदान रहा है।

  • Related Posts

    अमित शाह की नेतृत्व में 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तैयारियों की समीक्षा की
    • May 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय…

    और पढ़ें
    जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में
    • May 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार को कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में आयोजित शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य आबकारी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *