चौपाटी, किड्स जोन, वेंडिंग जोन सहित सौंदर्यीकरण को लेकर दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई // नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भिलाई शहर के डेवलपमेंट को लेकर महत्वपूर्ण बैठक अधिकारियों की ली। जिसमें अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त रमाकांत साहू, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, येशा लहरें, अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले व खिरोद्र भोई, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की प्रभारी अधिकारी प्रीति सिंह, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक अभियंता विनीता वर्मा, उप अभियंता अर्पित बंजारे, स्टेनो टू आयुक्त पुरुषोत्तम साहू सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। वेंडिंग जोन को लेकर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस काम को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र अति शीघ्र इसे पूर्ण करें। आदर्श मार्केट बनाने के लिए व्यापारियों के साथ मिलकर मार्केट क्षेत्रों का निरीक्षण के बाद मार्केट की व्यवस्था को दुरुस्त करने कार्य करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जहां भी सड़कों को सुधारने की दिशा में कार्य किए जाने हैं उसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए तथा शीघ्रता के साथ सड़क मरम्मत एवं संधारण, पेच वर्क तथा डामरीकरण जैसे कार्यों को मॉनिटरिंग करके पूर्ण किया जाए। ठेले और हॉकर वालों को चिन्हित करके उन्हें पहचान पत्र के साथ ही लाइसेंस देने के काम की प्रगति की भी समीक्षा आयुक्त ने की। सेमरिया के खाली पड़े बड़े भूखंड पर गौठान विकास को लेकर संयुक्त कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसकी रिपोर्टिंग भी जोन आयुक्त करेंगे।

ठेले और गुमटियों को व्यवस्थित करने हो विशेष कार्य ठेले और गुमटियों को व्यवस्थित करने विशेष पहल करे। खासकर ऐसे एरिया से जहां पर ज्यादा आवागमन होता है और ट्रैफिक समस्या अधिक होती है। जोन वाइस कितने ठेले अभी वर्तमान में है इस पर सर्वे कर इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। कॉलोनाइजर्स द्वारा कॉलोनी में दी जाने वाली सुविधाओं की होगी जांच कॉलोनियों का निरीक्षण किया जायेगा तथा शर्तों के मुताबिक कॉलोनाइजर्स रहवासियों को सुविधाएं दे रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी ली जाएगी। कॉलोनियों में पर्याप्त सुविधा मिले इस पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए कॉलोनी के एसोसिएशन तथा रहवासियों से फीडबैक लिया जायेगा। जहां कहीं असुविधा मिलेगी ऐसे कॉलोनियों में कॉलोनाइजर्स एक्ट के तहत कार्रवाई भी होगी। सोसाइटी में सार्वजनिक रूप से मिलने वाली सुविधा रहवासियों को प्राप्त हो रही है या नहीं इसकी भी जानकारी ली जाएगी तथा पार्क के संचालन/संधारण आदि की भी रिपोर्टिंग ली जाएगी।

मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत सौंदर्यीकरण के हो काम मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत इच्छुक संस्था, इच्छुक व्यक्ति, इच्छुक व्यापारी व उद्योगपति या इसी प्रकार के अन्य लोग जो शहर में सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य करना चाहते हैं उन्हें मोटिवेट करने के निर्देश अधिकारियों को आयुक्त ने दिए हैं। मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत आगे आने वाले कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में वहा के जोन आयुक्त से सीधे संपर्क कर सकते है।

नियमितीकरण पर करें विशेष फोकस अनाधिकृत विकास के नियमितीकरण को लेकर निगमायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि नियमितीकरण को लेकर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें तथा इसके लिए शिविर का भी आयोजन करें तथा आर्किटेक्ट को भी शिविर में शामिल करने उन्होंने कहा। व्यापारी संघ से भी समन्वय बनाकर नियमितीकरण की कार्रवाई करने अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सर्वे कर अनाधिकृत विकास को शत-प्रतिशत नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए काम करें। उत्तर गंगोत्री, दक्षिण गंगोत्री जैसे मार्केट क्षेत्रों में भी उन्होंने नियमितीकरण पर कार्य करने के निर्देश दिए। भवन अनुज्ञा के विपरीत किए गए निर्माण तथा अनाधिकृत विकास वाले लोगों को नोटिस भी जारी किया जाएगा।
चौपाटी डेवलपमेंट तथा किड्स जोन की भी प्लानिंग तैयार करने के दिए निर्देश भिलाई में एक बेहतर चौपाटी जिसमें किड्स जोन, प्लेइंग जोन एवं कल्चरल एक्टिविटीज आदि के संगम के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म मिल सके इसकी चर्चा बैठक में की गई। इसके लिए भिलाई में ऐसे अच्छे स्थल का चयन किया जाएगा जहां पर लोग परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत कर सकें।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply