चॉइस सेंटर में शिल्पकारों और कारीगरों को सहायता के लिए संचालित केंद्रीय योजना में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन पंजीयन

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम क्षेत्र में आज आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर ने समीक्षा बैठक लेकर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम को विश्वकर्मा योजना के तहत स्व सहायता समूह के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूकता बढ़ाने विभिन्न वार्डाें में विशेष जागरूकता लाने की बात कही। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन कम देखा जा रहा है। इस बेहतर योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने के लिए निर्देश दिये। आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत शहर के किसी भी चॉइस सेंटर के माध्यम से पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को सहायता के लिए संचालित केंद्रीय योजना में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन पंजीयन किए जा रहे हैं l

इस योजना के तहत कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथोड़ा बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया, चटाई, झाड़ू बनाने का काम करने वाले, पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी और मछली का जाल बनाने वाले महिला/पुरुष अपना आवेदन निकटतम चॉइस सेंटर के माध्यम से कर सकते हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों को पहले काम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा 15000 रूपए तक का सामान एवं अपने काम को बढ़ाने के लिए एक लाख रूपए तक का लोन भी दिलाया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply