मुख्यमंत्री से बस्तर माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की  सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर संभाग से आए माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री का माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मात्रात्मक त्रुटि में सुधार कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्षों से मात्रात्मक त्रुटि सुधार की लंबित मांग पूरी होने से पूरे समाज में हर्ष है। अब समाज के सभी लोगों खासकर युवाओं को जाति प्रमाणपत्र बनने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। 

इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, माहरा समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष सामू कश्यप, श्रीराम नाग, नवल नाग, गणेश कावड़े, सुंदर सोढ़ी, चन्द्र बघेल, पवन कश्यप, तुलाराम कश्यप सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply