मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशीलता और तत्परता से बाढ़ से श्री राधेलाल नाग की बची जान

शेयर करें

रायपुर ।। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता एवं त्वरित पहल से कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राधेलाल नाग की बाढ़ में फंस जाने के बाद जान बची। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री राधेलाल नाग के वाहन सहित क्षेत्र के महला नाले में सहसा आई बाढ़ में बह जाने की खबर मिली।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तत्परता से उन्हें त्वरित मदद मिली। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। श्री नाग ने मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी तत्परता के साथ मदद हेतु रेस्क्यू टीम भेजने के लिए आभार माना। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान मौके पर पहुंचे अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी से फोन पर श्री नाग का हालचाल जाना।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारी बारिश में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के महला गांव के पास नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। नदी के तेज बहाव में अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राधेलाल नाग की कार बह गई थी। उन्होंने और उनके साथियों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई पर सुरक्षित बाढ़ से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक विक्रमसिंह उसेंडी, पुलिस और बीएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे और जवानों ने रेस्क्यू कर सभी की जान बचाई।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply