भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को पितृ शोकभाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय के पिता श्याम पांडेय अंतिम दर्शन को उमडा जन सैलाब

शेयर करें

भिलाई।। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडेय के पिता श्याम पांडेय ने सेक्टर 9 हॉस्पिटल में प्रातः 9:30 बजे अंतिम सांस ली उनकी अंत्येष्टि उनके निज निवास रिसाली से दोपहर 2:30 बजे निकल गई उनकी अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस एवं आम जनमानस सम्मिलित हुए |

जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा महेश वर्मा ओमप्रकाश जोशी विधायक डोमन लाल कौर्सेवाडा,ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, अनुज शर्मा, रिकेश सेन, प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा पूर्व विधायक गौरी शंकर अग्रवाल, लाभचंद बाफना, सावलाराम डहरे, प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, अरुण वोरा ,महापौर धीरज बाकलीवाल , नीरज पाल भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर रवि शंकर सिंह चन्नी वर्मा लोकसभा सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा स्वर्गीय श्याम पांडेय को अपने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कि किसी भी परिवार में पिता का एक अलग महत्व होता है पिता वह होता है जो अपने सारे सुखों का त्याग कर अपने बच्चों की सारी सुख सुविधा देने का प्रयास करता है उनके जीवन में आने वाले धूप को अपने ऊपर लेकर उन्हें छांव प्रदान करता है लेकिन एक शाश्वत सत्य है कि जो आया है वह एक दिन जरूर जाएगा पर उसे इंसान की कमी कभी पूर्ण नहीं हो सकती है ।

उपस्थित नेताओं ने कहा कि हम सभी ने कथाओं पर सुनी थी श्रवण कुमार की गाथा पर आज के इस युग में विगत डेढ़ वर्षो से अपने पिता की सेवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय एवं उनके भाई राकेश पांडेय ने वास्तविक जीवन में चरितार्थ किया है अगर इंसान अपने जीवन में व्यस्तम दीनाचार्य से समय निकले तो बिल्कुल भी अपने माता-पिता की सेवा कर सकता है आज हम सभी स्वर्गीय श्याम पांडेय के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और उन्हें सदगति प्रदान करें ।

श्रद्धांजलि देने वालों में चतुर्भुज राठी कांतिलाल बोथरा शिव चंद्राकर डॉ राहुल गुलाटी राजेंद्र कुमार पाध्याय दिलीप साहू दिनेश देवांगन कांतिलाल जैन डॉक्टर देवनारायण टांडी प्रवीण बाघमार सतीश समर्थ राजा महोबिया दीपक चोपड़ा प्रेम साहू विजेंद्र सिंह सत्येंद्र सिंह संतोष सिंह भूषण अग्रवाल जितेंद्र यादव गिरीश साहू लिमन साहू खेमलाल साहू लालेश्वर साहू गौरव शर्मा राहुल दीवान पार्षद नरेंद्र बंजारे चंद्रशेखर चंद्राकर राकेश सेन गुलाब वर्मा जग्गी शर्मा मनीष साहू अजीत वैध शिवेंद्र परिहार संदीप जैन डॉक्टर शरद अग्रवाल संध्या परगनिया तुलसी साहू मदन जैन मनीष चंद्राकर उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply