मुख्यमंत्री श्री साय को कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चंदेल ने मिलकर राष्ट्रीय आम महोत्सव में शामिल होने का दिया न्यौता

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट कर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की।

कुलपति डॉ. चंदेल ने मुख्यमंत्री श्री साय को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 6 से 8 जून, 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव के शुभारंभ समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आम महोत्सव में शामिल होने हेतु सहर्ष मंजूरी प्रदान की।

डॉ. चंदेल ने मुख्यमंत्री श्री साय कोकृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्यरत 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में कार्यरत वैज्ञानिकों एवं अन्य कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन में आ रही समस्याओं के संबंध में अवगत कराते हुए इन समस्याओं के निराकरण हेतु राज्य शासन की ओर से वित्तीय मदद दिये जाने का अनुरोध किया। इसी प्रकार उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंगर्तगत संचालित महाविद्यालयों से सेवानिवृत्त होने वाले प्राध्यापकों एवं अन्य कमर्चारियों को पेंशन प्रदान करने हेतु भी राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। मुुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. चंदेल को इन समस्याओं के निराकरण हेतु सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए हर संभव मदद दिये जाने का आश्वासन दिया। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें