मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से देश सहित पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनके सम्मान और याद में हर साल हम ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाते हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को पहचानने, निखारने और उचित मंच देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर उद्योगमंत्री कवासी लखमा, विधायक रेखचन्द जैन, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply