मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

शेयर करें

रायपुर ।। भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उनकी छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और डोंगरगांव के विधायक श्री दलेश्वर साहू भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री चंदूलाल चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि वे अनेक बार लोकसभा में सांसद निर्वाचित हुए। उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री पद का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि चंदूलाल जी मूल्य आधारित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए भी जाने जाते हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के संपादक भी रहे। उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दों पर निडरता से आवाज उठाई । अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। राज्य सरकार ने उनकी स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में चंदूलाल फेलोशिप स्थापित की है, जिससे मूल्य आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र चंदूलाल जी की मातृभूमि के प्रति सेवा भावना, उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply