मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का मिला न्यौता

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में ओडिशा राज्य की हैंडलूम, टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट्स विभाग की मंत्री श्रीमती रीता साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। श्रीमती साहू ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रतिनिधि के तौर पर ओडिशा में आयोजित होने वाले हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री बघेल को आमंत्रित किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को गमछा, पुष्पगुच्छ, वर्ल्ड कप की जर्सी और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया।

Advertisements
Wishes

मुख्यमंत्री ने श्रीमती साहू को भेंट एवं आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में सम्पन्न होगी।

Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply