चंदूलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर 60 से अधिक रोगियों ने लाभ उठाया

शेयर करें

दुर्ग  // चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं शहरी प्राथमिक स्वाथ्य बैकुंठधाम के संयुक्त तत्वाधान में आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चंदूलाल चंद्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा एवं सम्बद्ध चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर के कुशल मार्गदर्शन में अंचल के इस अति महत्वपूर्ण संस्थान में रोगियों का निःशुल्क परिक्षण आरम्भ हो चुका है और निकट भविष्य में इस संस्था मे पूर्णतया राष्ट्रीय मानको पर भर्ती व ऑपरेशन की सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी।
         

इसी तारतम्य में चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्स्कों की टीम हर सप्ताह अलग अलग प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्रो व ग्रामीण अंचलो में जाकर निःशुल्क परिक्षण व उपचार शिविर भी आयोजित कर रही है।इसी कड़ी में आज चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्स्कों ने 60 से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया। इस चिकत्सा शिविर मे खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.देवेंद्र कुमार बेलचंदन और डॉ. डॉली के विशेष सहयोग से मरीज़ों का परिक्षण किया गया। इस शिविर में मेडिसिन , ऑर्थाेपेडिक, नाक कान गला रोगों के विशेषज्ञ, नेत्र रोग, स्त्री रोगों के चिकित्स्कों ने अपनी सेवाएं दीं इनमें डॉ चंद्र प्रकाश साव, डॉ. प्रियतम राज, डॉ. ज्योत्सना भारती, डॉ. शिखा कश्यप, डॉ.प्रज्ञा चंद्रा, डॉ. स्मृति सक्सेना, डॉ. प्रसाद एवं डॉ. हरिराम कन्नौजे ने अपनी अमूल्य सेवाएं दीं और इस शिविर का संयोजन में चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. विजय मनवानी और डॉ वर्तिका सिंह ने विशेष भूमिका अदा की।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply