चाय पर चर्चा: सेक्टर 10 पहुँचे विधायक देवेंद्र यादव आमजनो से भिलाई की भलाई पर की चर्चा

शेयर करें

बुजुर्गों ने विधायक देवेंद्र को दिया आशीर्वाद कहा आप विधायक नहीं हमारे बेटे जैसे है

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव गुरुवार की सुबह सेक्टर 10 पहुंचे। जहां वे आम नागरिकों से मिले। उनका हालचाल जाना। सब के साथ बैठक कर चाय पीते हुए चाय की चुस्की के साथ भिलाई की भलाई के विषय पर लंबी चर्चा की। इससे पहले भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने वार्ड के वरिष्ठ जानो को प्रणाम किया। बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप विधायक नहीं हमारे बेटे जैसे है। आप नागरिक की तरह वार्डों में बड़ी आसानी से मिल जाते है। आप पहले ऐसे विधायक है जिनसे मिलना बात करना काफी आसान है। आम नागरिकों की समस्या सुनते है और समाधान भी करते है। सेक्टर 10 में पहले कुछ भी नहीं था। लेकिन आप जब से विधायक बने है। तब से सेक्टर 10 में जमकर विकास कार्य हो रहा। यहाँ कई विकास कार्य हुए। जहाँ दुर्गा माता स्थापित की जाती है। वहा पर शेड का निर्माण कराया गया। वार्ड में गार्डन से लेकर सभी जरूरी सुविधाओं के साथ सभी सड़क किनारे पाथवे बनाया जा रहा है। पेवर ब्लाक लगाया जा रहा है। इन सभी विकास कार्यों के लिए क्षेत्र वासियो ने विधायक का आभार जताया।


स्केटिंग ग्राउंग का निर्माण
भिलाई विधायक श्री यादव जब सेक्टर 10 पहुंचे तो लोग उन्हें देख कर आने लगे। सब के साथ विधायक श्री यादव चाय दुकान में बैठकर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। वार्ड और शहर में विकास हो रहा है या नहीं आदि विषयों की जानकारी ली लोगों ने विधायक श्री यादव से कहा कि आप के विधायक बनने के बाद से लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में कई विकास हुई और अभी भी तेजी से काम हो रहा है।


युवाओ के साथ खेले क्रिकेट,जमकर मारे चौके छक्के
चाय पर चर्चा के बाद विधायक श्री यादव ने देखा कि कई युवा सेक्टर 10 मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। विधायक श्री यादव भी उनके साथ क्रिकेट खेल। जमकर चौके छक्के मारे। खेल समाप्त होने के बाद विधायक श्री यादव युवाओं के साथ बैठ कर चर्चा की। युवाओं ने कहा भी पहले से अब सेक्टर 10 और भिलाई बदल गई है। लगातार विकास कार्य हो रहा है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुभद्रा सिंह,कोट्रा रॉव आदि उपस्थित रहे।

जनता की समस्या को दूर करने का प्रयास

आमजनो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। भिलाई की भलाई के लिए हम सब लगातार प्रयास रत है इसका परिणाम भी दिखने लगा है।

देवेंद्र यादव भिलाई नगर विधायक
आज लाखों के विकास कार्य का भूमिपूजन दौरा
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और वार्ड दौरा भी करेंगे।
वार्ड क्रमांक – 28 छावनी प्रातः 7 बजे से 7:30 बजे तक सतनाम भवन के समीप भवन का विस्तारीकरण कार्य 5.00 लाख की लागत से किया जायेगा।
8:00 बजे शहीद चुम्मन यादव सरोवर(दर्री तालाब) का सौंदर्यीकरण कार्य- 47.00 लाख,मुक्तिधाम के सामने पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य – 5.00 लाख,बीजली नगर समुदायिक भवन के बाजू में जिम भवन निर्माण कार्य – 5.00लाख
की लागत से होगा।
बिजली नगर मानस भवन के छत पर अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य- 5.00 लाख की लागत से किया जाएगा।
इस सभी विकास कार्यों का शुक्रवार को भूमिपूजन किया जाएगा। जहाँ वार्डवासियों सहित निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *